Friday, August 28, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर NTPC Sipat : स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत चलाया गया स्वच्छता अभियान

NTPC Sipat : स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत चलाया गया स्वच्छता अभियान

एनटीपीसी सीपत (NTPC SIPAT) में 16 से 31 मई तक स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement

बिलासपुर, 27 मई। एनटीपीसी सीपत (NTPC SIPAT) में 16 से 31 मई तक स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

स्वच्छता पखवाड़े के दौरान साफ सफाई एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने विभिन्न विभागों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान, कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं स्कूली विद्यार्थियों के लिए सुझाव, पोस्टर, निबंध, कविता एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में 27 मई को वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर नगर एवं संयंत्र परिसर के विभिन्न स्थलों पर साफ सफाई की गई। प्रातः काल में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, हॉस्पिटल एवं एफक्यूए विभाग में विभागीय कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इसी प्रकार दोपहर बाद संयंत्र परिसर यूनिट 3 बॉयलर, सीएचपी, एमजीआर एवं प्रचालन विभाग में कर्मचारियों द्वारा वृहद सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सम्मिलित होकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट