Sunday, May 31, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर NTPC सीपत ने लुतरा शरीफ दरगाह की इंतेजामिया कमेटी प्रदान किया कचरा...

NTPC सीपत ने लुतरा शरीफ दरगाह की इंतेजामिया कमेटी प्रदान किया कचरा संग्रहण का ई-रिक्शा

एनटीपीसी सीपत द्वारा अपशिष्ट परिवहन की चुनौती का समाधान करके स्वच्छ परिवेश तथा बेहतर साफ-सफाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

Advertisement

बिलासपुर, 13 मार्च। गुरुवार को एनटीपीसी सीपत ने अपनी सीएसआर पहल के तहत इंतेजामिया समिति दरगाह, लूतरा शरीफ को 1.57 लाख रुपए का ई-रिक्शा (कचरा संग्रहण के लिये ई-कार्ट) प्रदान करके पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया। इस कदम से अपशिष्ट प्रबंधन तथा अपशिष्ट पृथक्करण बेहतर होगा तथा लुतरा शरीफ दरगाह परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहायक होगा।

परियोजना प्रमुख श्री विजय कृष्ण पांडे, एनटीपीसी सीपत ने इंतेजामिया कमेटी दरगाह लुतरा शरीफ के सेक्रेटरी रियाज़ अशरफी को ई रिक्शा की चाबी श्री जयप्रकाश सत्यकाम (विभागाध्यक्ष मानव संसाधन), श्री चंद्रमणि सिंह मरावी (सरपंच, लूथरा गांव) की उपस्थिति में सौंपी।

एनटीपीसी सीपत द्वारा अपशिष्ट परिवहन की चुनौती का समाधान करके स्वच्छ परिवेश तथा बेहतर साफ-सफाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

इस दौरान ग्राम पंचायत लुतरा के सरपंच चंद्रमणि मेरावी, जनपद सदस्य देवेश शर्मा, उप- सरपंच जीवन लाल, मुस्लिम जमात अध्यक्ष हाजी अब्दुल करीम, कमेटी के खजांची रौशन खान, फिरोज खान, नारायण सिंह मेरावी, परसराम कैवर्त, शेख अब्दुल गफ्फार खान, अब्दुल शहनवाज़, अब्दुल नाईम, आशिष शर्मा, उस्मान खान, हाजी साबिर, हाजी शेर मोहम्मद, शेख निजामुद्दीन तथा श्री मोहन यादव, उप महाप्रबंधक (सीएसआर), श्री शैलेश चौहान , वरिष्ठ प्रबंधक तथा एनटीपीसी सीपत के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: