Advertisement

सोलापुर, 27 मार्च: एनटीपीसी सोलापुर (NTPC Solapur) में नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत दिनांक 26 मार्च 2026 को आहेरवाड़ी, फताटेवाड़ी, होटगी स्टेशन, तिल्लेहाल गाँवों के बीच ग्रामीण खेल प्रतियोगिता (क्रिकेट) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को एक मंच प्रदान करना, उनमें खेल भावना का विकास करना तथा आपसी सहयोग, समन्वय एवं सौहार्द को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बी.जे.सी. शास्त्री, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी सोलापुर) द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर श्री एम. के. बेबी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री सुभाषीस बंद‌द्योपाध्याय, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न गाँवों के सरपंच उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण समुदाय के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। मैच 12 ओवर का खेला गया, जिसमें टीम फताटेवाड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम आहेरवाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 106 रन बनाकर प्रतियोगिता में विजेता का खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

कार्यक्रम के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। उपस्थित सरपंचों एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों ने एनटीपीसी सोलापुर द्वारा आयोजित इस खेल प्रतियोगिता की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की, जिससे ग्रामीण युवाओं को निरंतर प्रोत्साहन मिलता रहे।

एनटीपीसी सोलापुर द्वारा इस प्रकार के सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन, क्षेत्रीय विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement