Tuesday, July 21, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल दौरे पर मिली कमियों के सवाल पर कोयला मंत्री पत्रकार से बोले-...

दौरे पर मिली कमियों के सवाल पर कोयला मंत्री पत्रकार से बोले- आपको थोड़ी बताऊंगा, देखें वीडियो :

कोयला मंत्री रेड्डी ने बताया कि खदान विजिट के दौरान वर्कर्स से फीडबैक लिया गया है। अगली बार एक- दो दिनों के लिए एसईसीएल आऊंगा।

Advertisement

कोरबा, 10 अप्रेल। केन्द्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी (Coal Minister G Kishan Reddy) ने एसईसीएल (SECL) गेवरा दौरे के दौरान मीडिया से अनौपचारिक चर्चा की। एक सवाल पर वे नाराज भी हो गए और पत्रकार को कह दिया आपको थोड़े ही बताऊंगा।

एक पत्रकार ने कोयला मंत्री से सवाल किया कि दौरे के दौरान उन्हें क्या कमियां दिखीं। इस सवाल पर कोयला मंत्री की बॉडी लैंग्वेज थोड़ी नाराजगी वाली हो गई। मंत्री ने कहा कि कमियां मिली भी होंगी तो आपको थोड़ी बताऊंगा।

कोयला मंत्री रेड्डी ने बताया कि खदान विजिट के दौरान वर्कर्स से फीडबैक लिया गया है। अगली बार एक- दो दिनों के लिए एसईसीएल आऊंगा। मंत्री ने कहा कि देश को जितनी जरूरत है उससे अधिक कोयला उत्पादन हो रहा है। गेवरा के उत्पादन में कमी आई है, इसको लेकर अधिकारियों से बात की जाएगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि थर्मल पॉवर से ज्यादा ग्रीन एनर्जी पर जोर देने की आवश्यकता है।

Advertisement

एसईसीएल क्षेत्र में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति संबंधी सवाल पर कोयला मंत्री रेड्डी ने कहा कि यह गलत है। इसको लेकर मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी।

 

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट