बांग्लादेश में एक बोनी गाय रानी को देखने के लिए हजारों लोग सुदूर क्षेत्र में स्थित कृषि फार्म की ओर जा रहे हैं जिसे विश्व की सबसे छोटी गाय के रूप में गिनिज बुक में शामिल होने की पुष्टि का इंतजार है।

बांग्लादेश के सावर उप-जिला में नवी नगर के चारीग्राम में शिकोर कृषि फार्म में दो वर्ष के भीतर पूर्ण रूप से विकसित बोनी गाय मीडिया और लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इस गाय की ऊंचाई 20 इंच और लम्बाई 27 इंच है। इसका वजन केवल 26 किलोग्राम है। यह बक्सर-भुटिया नस्ल की है। इस नस्ल की गाय आमतौर से ऊंचाई छोटी होती है, लेकिन रानी इस छोटे आकार से आगे न बढ़कर एक आश्चर्य बन गई है।

अपने आकार के अलावा रानी किसी भी अन्य गाय की तरह है। जिसे भोजन और रख-रखाव की विशेष आवश्यकता नहीं है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing