Tuesday, July 21, 2026
Home Sports Paris Olympics : भारतीय हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन जारी, पेनल्टी शूटआउट...

Paris Olympics : भारतीय हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन जारी, पेनल्टी शूटआउट में ब्रिटेन को 4-2 से पटखनी दे सेमीफाइनल में प्रवेश किया

शूटआउट में भारत ने लगातार 4 गोल किए। ब्रिटेन की टीम सिर्फ दो गोल कर पाई। भारतीय गोलकीपर श्रीजेश जीत के हीरो रहे

Advertisement

पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडिया ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। हालांकि नियमित समय (120 मिनट) के बाद मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा था।

शूटआउट में भारत ने किया कमाल, लगातार 4 गोल दागे

शूटआउट में भारत ने लगातार 4 गोल किए। ब्रिटेन की टीम सिर्फ दो गोल कर पाई। भारतीय गोलकीपर श्रीजेश जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 2 गोल बचाए। भारतीय टीम की यह जीत इसलिए भी अहम है, क्योंकि टीम सिर्फ 10 खिलाड़ियों से खेल रही थी।

60 मिनट के खेल में 48 मिनट भारतीय डिफेंडर अमित रोहिदास मैच से बाहर रहे। उन्हें रेफरी ने 12वें मिनट में रेड कार्ड दिया था, हालांकि रेफरी का यह फैसला विवादों में आ गया। पूर्व भारतीय ओलंपियन जुगराज सिंह ने कहा कि इस फाउल के लिए यलो कार्ड देना ही काफी था। भारत अब सेमीफाइनल में जर्मनी या अर्जेंटीना से भिड़ेगा। पुरुष हॉकी के दोनों सेमीफाइनल 6 अगस्त को होने हैं।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट