सिंगरौली । IndustrialPunch : कोल इंडिया आईटीआई एम्पलाईज एसोसिएशन (CIITIEA) का 29वां स्थापना दिवस एवं 9वां त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन एनसीएल की ककरी परियोजना में उत्साह, श्रमिक एकता और संगठनात्मक संकल्प के वातावरण में संपन्न हुआ। अधिवेशन में कोल इंडिया की विभिन्न सहायक कंपनियों से संगठन से जुड़े पदाधिकारी, प्रतिनिधि और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें: WCL में महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, शिक्षा योग्यता के अनुसार मिलेगा कार्य
ध्वजारोहण और पैदल मार्च से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत ककरी स्थित सीटिया संगठन कार्यालय B-37 के उद्घाटन, ध्वजारोहण और केक कटिंग के साथ हुई। इसके बाद संगठन कार्यालय से श्रमिक मनोरंजन केंद्र तक पैदल मार्च निकाला गया।
राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री सुरेंद्र प्रसाद को पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं राष्ट्रीय संरक्षक श्री राजेंद्र प्रसाद का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
नई केंद्रीय कमेटी का गठन, अजय शंकर श्रीवास्तव को मिली कमान
अधिवेशन में राष्ट्रीय महामंत्री बीके पटेल ने अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संगठन की नई केंद्रीय कमेटी का गठन किया गया।
नई कमेटी में अजय शंकर श्रीवास्तव को राष्ट्रीय अध्यक्ष और बी.के. पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया। वहीं राजेंद्र प्रसाद को राष्ट्रीय संरक्षक, जितेंद्र कुमार सोनी को कार्यकारी अध्यक्ष, श्री देवेंद्र सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा श्री रोहित पंडित को उपकोषाध्यक्ष चुना गया।
इन पदाधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में किशोर थामसकर, विजय बसंत, भारत भूषण सिंह, अंकुर साहू, यादवेंद्र सिंह और विजय बसंत झा को जिम्मेदारी दी गई। शिव सागर सिंह को संयुक्त महामंत्री बनाया गया।
उप महामंत्री के रूप में पंकज राय, महेंद्र सूर्यवंशी, गिरीश चंद्र बेहरा, रमेश कुमार महतो, सुभाष पनिका, तरुणजीत सिंह मजेठिया और सुश्री शिरीन राही चुनी गईं।
राजेश नायक, महेंद्र मिश्रा और सोमकांत साहू को सहायक सचिव बनाया गया। सुशील पटेल को प्रधान संगठन मंत्री, जबकि राजेश निषादराज, रवीन्द्र कुमार, राम प्रसाद, राजेश कुमार और सर्वजीत सिंह को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली। प्रकाश पटेल को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चुना गया।
NCL जोन की नई कमेटी भी गठित
अधिवेशन के दौरान एनसीएल जोन की नई कमेटी का भी गठन किया गया। इसमें प्रकाश पटेल को अध्यक्ष, अरविंद कुमार शाह को महामंत्री, मूल शंकर प्रजापति कोषाध्यक्ष, प्रशांत सिंह को संयुक्त महामंत्री, राकेश विश्वकर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, अरविंद कुमार सिंह को प्रधान संगठन मंत्री तथा मनोज कुमार शर्मा को मीडिया प्रभारी चुना गया।
सदस्यता शुल्क ₹200 से बढ़ाकर ₹500 करने का प्रस्ताव पारित
अधिवेशन में संगठन की वार्षिक सदस्यता शुल्क को ₹200 से बढ़ाकर ₹500 प्रति सदस्य प्रतिवर्ष करने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया। इसके साथ ही कोल इंडिया की विभिन्न सहायक कंपनियों में चेक ऑफ सिस्टम के अनुरूप सदस्यता प्रावधान लागू करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इसे भी पढ़ें: CCL : RCMU की बड़ी बैठक, सदस्यता विस्तार पर जोर, अनूप सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश
JBCCI- XII के गठन के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प
अधिवेशन में शामिल प्रतिनिधियों ने संगठन की एकता को और मजबूत करने तथा श्रमिकों के आर्थिक, सामाजिक एवं सम्मानजनक अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से JBCCI- XII के गठन की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया। अधिवेशन में श्रमिक हितों और संगठन की मजबूती को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
- Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
- industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









