एशियाई मुक्‍केबाजी प्रतियोगिता में भारत की पूजा रानी ने स्‍वर्ण पदक हासिल किया। प्रसिद्ध मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम, ललबुआतसाइही और अनुपमा को रजत पदक मिला।

दुबई में चल रही प्रतियोगिता में तोक्‍यो ओलम्पिक के लिए क्‍वालिफाई करने वाली पूजा ने पचहत्‍तर किलोग्राम वर्ग में उज्बेकिस्तान की मावलुदा मोल्दोनोवा को 5-0 से हराकर भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। उन्‍होंने 2019 की चैम्पियनशिप में भी इक्‍यासी किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

इससे पहले छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम इक्‍यावन किलोग्राम वर्ग के फाइनल में दो बार की विश्व चैंपियन कजाखस्तान की नाजिम कायजइबे से 2-3 से हार गईं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing