Tuesday, November 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL का पॉजिटिव ग्रोथ, 60 MT कोयला उत्पादन का आंकड़ा पार, सीएमडी...

WCL का पॉजिटिव ग्रोथ, 60 MT कोयला उत्पादन का आंकड़ा पार, सीएमडी ने दी बधाई

उल्लेखनीय है की यह वेकोलि की स्थापना से अब तक, किसी भी एक वित्तीय वर्ष में, किया हुआ सर्वाधिक कोयला उत्पादन है।

Advertisement

नागपुर, 21 मार्च। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने 19 मार्च, 2023 को 60.20 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत अधिक है। उल्लेखनीय है की यह वेकोलि की स्थापना से अब तक, किसी भी एक वित्तीय वर्ष में, किया हुआ सर्वाधिक कोयला उत्पादन है।

इसे भी पढ़ें : SECL के गेवरा प्रोजेक्ट ने रचा इतिहास, 50 MT कोयला उत्पादन करने वाली बनी देश की पहली माइंस 

अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने इन उपलब्धियों के लिए टीम वेकोलि को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा की वेकोलि में यह ऐतिहासिक वृद्धि अनेक सकारात्मक पहल का प्रतिफल है।

कम्पनी के 60.20 कोयला उत्पादन में वणी क्षेत्र का सबसे ज्यादा 15.02 मिलियन टन कोयले का योगदान रहा। इसी प्रकार उमरेड क्षेत्र का 12.27 मिलियन टन, बल्लारपुर क्षेत्र का 7.51 और नागपुर क्षेत्र का 7.98 मिलियन टन कोयला-उत्पादन का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : CIL ने यूनियन की फिर बुलाई बैठक, उठे सवाल, फिलहाल नहीं होगी जेबीसीसीआई की 9वीं मीटिंग

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कोयला उत्पादन का लक्ष्य 62 मिलियन टन को हासिल करने का विश्वास टीम वेकोलि में स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है।

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान