Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल गईं, जहां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव शरीर रखा गया है। श्रीमती मुर्मू ने भारत के लोगों की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने शोक संदेश पुस्तिका पर हस्ताक्षर भी किए। महारानी का अंतिम संस्कार कल राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

इससे पहले, श्रीमती मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए आज सुबह लंदन पहुंचीं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement

 

Advertisement