नई दिल्ली, 21 जुलाई। राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना की प,चात रात को अंतिम परिणाम जारी किए गए। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले हैं। इन वोटों का महत्व छह लाख 76 हजार 803 है। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित हो गईं। विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1877 वोट मिले हैं। इन वोटों का महत्व 3 लाख 80 हजार 177 है।

राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी ने बताया कि चुनाव में 4754 मत पड़े, जिसमें से 4701 वैध और 53 अमान्य घोषित हुए। कोटा (राष्ट्रपति चुने जाने वाले उम्मीदवार के लिए) 5,28,491 था। द्रौपदी मुर्मू ने 2824 प्रथम वरीयता वोट हासिल किए जिनकी वैल्यू 6,76,803 है। द्रौपदी मुर्मू को कुल 64 फीसदी वोट मिले। यशवंत सिन्हा को 1877 वोट मिले, जिनका मूल्य 3,80,177 था।

श्री मोदी ने बताया कि गणना पूरी करने के बाद कोटा निकाला गया जिसमें द्रौपदी मुर्मू को उस कोटे से अधिक वोट मिले। इसके आधार पर मैंने निर्वाचन अधिकारी होने के नाते यह घोषणा की है।

राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर पी.सी. मोदी ने दिल्ली में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके आवास पर प्रमाण पत्र सौंपा।

दोनों प्रत्याशियों को सांसदों और सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से मिले वोट की पूरी डिटेल :

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing