रायपुर, 21 जुलाई। राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आ चुका है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने देश की 15वीं राष्ट्रपति चुन ली गईं हैं। उन्होंने विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को हराया। इधर, छत्तीसगढ़ से राष्ट्रपति चुनाव में राज्य के सभी 90 विधायकों ने मताधिकारी का प्रयोग किया था।

राष्ट्रपति चुनाव परिणाम के जो अंतिम आंकड़े जारी हुए हैं, इसके अनुसार छत्तीसगढ़ से एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 21 वोट मिले हैं। यशवंत सिन्हा के खाते में 69 वोट गए हैं। दोनों प्रत्याशियों को मिले मत के आंकड़े बता रहे हैं कि राज्य में क्रॉस वोटिंग हुई है।

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम आंकड़े जारी, द्रौपदी मुर्मू को 64 फीसदी वोट मिले

राज्य की दलीय स्थित अनुसार कांग्रेस के 71 विधायक हैं। कांग्रेस पार्टी ने यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन दिया था। इस लिहाज से सिन्हा को 71 वोट पड़ने थे, लेकिन उन्हें 69 वोट मिले।

भाजपा के 14, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के 3 और बहुजन समाज पार्टी के 2 विधायक हैं। इन तीनों दलों ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन की घोषणा की थी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing