प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनवारण किया

श्री मोदी ने कहा कि आज हमारे समक्ष स्वतंत्र भारत के सपने पूरे करने का लक्ष्य है और हमें नए भारत का निर्माण करना है। यह सपना आजादी के सौ वर्ष पूरे होने से पहले पूरा किया जाएगा।

नई दिल्ली, 23 जनवरी।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि यह प्रतिमा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के प्रति राष्ट्र की श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि नेताजी की प्रतिमा न केवल हमें राष्ट्र के प्रति हमारे दायित्वों का स्मरण कराएगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रेरित भी करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की धरती पर पहली स्वतंत्र सरकार की स्थापना करने वाले नेताजी की यह महान प्रतिमा इंडिया गेट के निकट डिजिटल रूप में स्थापित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही होलोग्राम प्रतिमा के स्थान पर ग्रेनाइट की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। उन्होंने नेताजी का वह कथन याद दिलाया, जिसमें वे कहा करते थे कि भारत की स्वतंत्रता के सपने पर विश्वास कभी कम नहीं होने देना चाहिए। उनका कहना था कि दुनिया में कोई ताकत भारत को नहीं हरा सकती।

श्री मोदी ने कहा कि आज हमारे समक्ष स्वतंत्र भारत के सपने पूरे करने का लक्ष्य है और हमें नए भारत का निर्माण करना है। यह सपना आजादी के सौ वर्ष पूरे होने से पहले पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का लक्ष्य भारत की पहचान और प्रेरणाओं को बहाल करना है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing