निजीकरण : टॉरंट पावर ने दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में बिजली वितरण कार्यों का किया अधिग्रहण

इस नई कंपनी में टॉरंट पावर की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के प्रशासक के पास शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी।

टॉरंट पावर ने केंद्र शासित प्रदेश – दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में बिजली वितरण कार्यों के औपचारिक अधिग्रहण की घोषणा की, जो भारत सरकार के कार्यक्रम के तहत निजीकरण वाले पहले केंद्र शासित प्रदेशों में से एक है।

अब टॉरंट पावर एक नवगठित इकाई – दादरा ऐंड नगर हवेली ऐंड दमन ऐंड दीव पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएनएचडीडी पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी) के जरिये केंद्र शासित प्रदेश में करीब 1,50,000 ग्राहकों को सेवा प्रदान करेगी।

इस नई कंपनी में टॉरंट पावर की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव के प्रशासक के पास शेष 49 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी।

करीब 1,50,000 ग्राहक आधार के साथ यह नवगठित डीएनएचडीडी पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की सालाना बिजली बिक्री नौ अरब इकाई और तकरीबन 4,500 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व होगा।

Advertisement

इससे पहले टॉरंट पावर ने गुजरात में अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत महाराष्ट्र में भिवंडी, शील, मुंब्रा, कलवा तथा उत्तर प्रदेश में आगरा जैसे शहरों में वितरण नेटवर्क का अधिग्रहण और अगुआई की थी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement