Thursday, April 30, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन राजस्थान : BMS के प्रदेश अधिवेशन को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया...

राजस्थान : BMS के प्रदेश अधिवेशन को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया संबोधित, कहा- मजदूर हित के सुझावों पर करेंगे अमल

मुख्यमंत्री शनिवार को आबू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम शांतिवन में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के 25वें प्रदेश अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

सिरोही: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Chief Minister Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि भारतीय संस्कृति मजदूर संघ का वैचारिक आधार है तथा यह वर्ग मानवता की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि होना चाहिए तथा इसी अवधारणा से विकसित भारत के संकल्प को पूरा किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री शनिवार को आबू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम शांतिवन में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के 25वें प्रदेश अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अमृतकाल के इस समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार सिर्फ घोषणाएं ही नहीं करेगी बल्कि संकल्प पत्र में किए गए हर एक वादे को धरातल पर उतारेगी। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य सरकार ने प्रथम चरण में आंगनबाड़ी कर्मियों एवं पंचायत कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एक हजार रुपए से बढ़ाकर 1 हजार 150 रुपए प्रतिमाह तथा 73 लाख गरीब परिवार की महिलाओं को 450 रुपए में रसोई गैस सिलेण्डर देने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं।

BMS के सुझाए प्रत्येक मजदूर हित के कार्यों को सरकार दो कदम आगे बढ़कर करेगी

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय विचार को मजबूत करने वाले हमारे संगठन द्वारा बताए गए प्रत्येक मजदूर हित के कार्य को सरकार दो कदम आगे बढ़कर प्राथमिकता से करेगी। हमने BMS और मजदूरों से जो वादा किया है उसको अक्षरशः लागू किया जाएगा। अब केवल और केवल भामस ही मजदूर विषयों को आगे बढ़ाएगा राष्ट्र विरोधी वामपंथी विचारधारा वाले संगठन नहीं।

Advertisement

अब अपराधियों के लिए राज्य में कोई स्थान नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले पेपर लीक माफिया पर शिकंजा कसा और पेपर लीक प्रकरणों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि राज्य में अपराध और संगठित अपराधों पर नियंत्रण के लिए हमारी सरकार ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया है. अब अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई स्थान नहीं है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि पूर्वी राजस्थान के जिलों की सिंचाई और पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने संशोधित पीकेसी लिंक परियोजना (एकीकृत ईआरसीपी) का त्रिपक्षीय समझौता किया है। अब इस परियोजना को त्वरित गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डाबी, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री के पी सिंह, अखिल भारतीय वित्त सचिव श्री एस के राठौर जी सहित मजदूर संघ के केंद्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

भारतीय मज़दूर संघ समाज के परिवर्तन का आधार बनेगा

अधिवेशन को संबोधित करते हुए संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम ने कहा कि समाज को बदलने के लिए बीएमएस को आगे आना होगा। समाज में पांच परिवर्तन लाने के लिए भामस का रोल अहम है। समाज में कुटुंब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार, पर्यावरण, सामाजिक समरसता जैसे पांच परिवर्तन के लिए बीएमएस के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने घरों में लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमे अपने विचार को केंद्रित करने की आवश्यकता है। विचार ही स्थाई है।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता बीएमएस के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष के पी सिंह ने कहा कि आज मजदूर वर्ग की रक्षा एवं उन्हें सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा दिलाने वाला एक मात्र संगठन है बीएमएस। हम राष्ट्र को प्रथम रखकर मजदूर की बात करते हैं।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: