राजीव कुमार होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को संभालेंगे कार्यभार

नीति आयोग के पूर्व उपाध्क्ष राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया जा रहा है। राजीव कुमार 15 मई, 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे।

नीति आयोग के पूर्व उपाध्क्ष एवं वरिष्‍ठ निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया जा रहा है। राजीव कुमार 15 मई, 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे। 14 मई 2022 को सुशील चंद्रा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा।

15 मई से मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभालने वाले राजीव कुमार जाने-माने अर्थशास्त्री राजीव कुमार ने अगस्त 2017 में नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला था।

30 अप्रैल 2022 से राजीव कुमार नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद से कार्यमुक्त हो गए। कुमार ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट और लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की थी। वह सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च में वरिष्ठ ‘फेलो’ भी रह चुके हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing