Ranil Wickremesinghe
Ranil Wickremesinghe

श्रीलंका में राष्‍ट्रपति पद के लिए आज हुए चुनाव में कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे जीत गये हैं। अध्यक्ष ने इसकी घोषणा की। रानिल विक्रमसिंघे को 134 वोट मिले, जबकि दुल्लास अल्हाप्परुम को 82 और अनुरा कुमारा दिसानायके को 3 वोट मिले।

राष्ट्रपति पद की दौड़ में कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, दुल्लास अल्हाप्परुमा और एनपीपी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके शामिल थे। कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच संसद परिसर में मतदान कराया गया। चल रहा है। संसद और उसके आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट रखा गया है।

225 सदस्यों की संसद में सबसे अधिक मत पाने वाले उम्मीदवार को राष्ट्रपति के मौजूदा कार्यकाल के शेष भाग के लिए राष्ट्रपति नियुक्त किया जाएगा। राष्ट्रपति का वर्तमान कार्यकाल नवंबर में 2024 में समाप्त होना है।

प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों और श्रमिक संघों ने चेतावनी दी है कि राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम देखने के बाद वे अपने अगले कदम का फैसला करेंगे।

राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्ष के त्यागपत्र के बाद श्री लंका में राष्ट्रपति चुनाव कराया जा रहा है। हजारों प्रदर्शनकारियों के राष्ट्रपति के सरकारी निवास में घुसने के बाद गोताबाया राजपक्ष को पहले मालदीव और फिर सिंगापुर पलायन करना पड़ा था।

श्रीलंका अबतक के सर्वाधिक गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। वहां आवश्यक वस्तुओं का भारी अभाव हो गया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing