Friday, August 28, 2026
Home News SAIL में निकली प्रबंधन प्रशिक्षु के 249 पदों पर भर्ती, युवाओं के...

SAIL में निकली प्रबंधन प्रशिक्षु के 249 पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (SAIL) ने गेट-2024 के माध्यम से 249 पदों के लिए प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) की भर्ती निकाली है।

Advertisement

स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड (SAIL) ने गेट-2024 के माध्यम से 249 पदों के लिए प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) की भर्ती निकाली है।

सेल में E- 1 ग्रेड में प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 परीक्षा (GATE- 2024) में उपस्थित होना चाहिए।

कंपनी उन उम्मीदवारों पर प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में भर्ती के लिए विचार करेगी जो आठ इंजीनियरिंग विषयों, अर्थात् केमिकल (सीएच), सिविल (सीई), कंप्यूटर (सीएस), इलेक्ट्रिकल (ईई), इलेक्ट्रॉनिक्स (ईसी). इंस्ट्रूमेंटेशन (आईएन), मैकेनिकल (एमई), मैटलर्जि (एमटी) में से किसी एक विषय में गेट- 2024 में उपस्थित हुए हैं।

विभाग और पद संख्या इस प्रकार है :

Advertisement
  • केमिकल – 10
  • इलेक्ट्रॉनिक्स – 5
  • सिविल – 21
  • इन्स्ट्रूमेंटेशन – 11
  • कंप्यूटर – 9
  • मैकेनिकल – 69
  • इलैक्ट्रिकल – 61
  • मैटलर्जि – 63

अधिकारी जानकारी के लिए SAIL की वेबसाइट https://www.sail.co.in/ पर जाएं।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट