Monday, August 10, 2026
Home State News Madhya Pradesh मध्यप्रदेश में सड़क हादसा : बेकाबू ट्रक ने तीन खड़ी बसों को...

मध्यप्रदेश में सड़क हादसा : बेकाबू ट्रक ने तीन खड़ी बसों को पीछे से टक्कर मारी, 15 की मौत

मध्यप्रदेश के सीधी में चुरहट -रीवा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 15 बस यात्रियों की मौत हो गई।

Advertisement

मध्यप्रदेश के सीधी में चुरहट -रीवा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 15 बस यात्रियों की मौत हो गई। 8 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी की मौत अस्पताल में हुई। 50 यात्री घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ। बेकाबू ट्रक ने तीन खड़ी बसों को पीछे से टक्कर मार दी। अभी तक 9 मृतकों की ही शिनाख्त हो सकी है।

ये बसें सतना में हुए कोल समाज के महाकुंभ में शामिल होने के बाद सीधी लौट रहीं थीं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और CM शिवराज सिंह भी शामिल हुए थे। CM शिवराज- सीधी में थे। वे सूचना मिलते ही घटनास्थल बड़खरा गांव पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात 9 बजे मोहनिया टनल से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो बसें 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। एक बस हाईवे पर ही पलट गई। ट्रक सीमेंट से भरा था, टक्कर के बाद पलट गया।

Advertisement

साभार : भास्कर

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट