Thursday, April 30, 2026
Home News SBI ने 11 नई पहलों की शुरुआत की, डिजिटल भुगतान अनुभव को...

SBI ने 11 नई पहलों की शुरुआत की, डिजिटल भुगतान अनुभव को किया बेहतर

बैंक ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जो एसबीआई सूर्य घर ऋण को पूरी तरह से डिजिटल 'एंड-टू-एंड' बनाएगा है।

Advertisement

देश एवं सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 11 नई पहलों की शुरुआत की है। खास बात यह है कि इनमें डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ाना और 35 नए कृषि केंद्रीकृत प्रसंस्करण प्रकोष्ठ खोलना शामिल है, जिससे कृषि ऋण खंड में जोखिम कम होगा।

इनोवेटिव सुविधाओं की घोषणा की

महज इतना ही नहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बेहतर डिजिटल बैंकिंग अनुभव के लिए इनोवेटिव सुविधाओं की घोषणा की है। इसमें आसान डिजिटल भुगतान के लिए यूपीआई टेप-एंड-पे की शुरुआत, सूर्य घर लोन, छोटे व्यवसायों के लिए योनो बिजनेस और कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग तक पहुंच की सुविधा शामिल है। ग्राहकों को ऋण प्रस्तावों पर स्वचालित सूचना की शुरुआत, 35 नए एग्रीकल्चर सेंट्रलाइज प्रोसेसिंग सेंटरों की शुरुआत, ई-डीएफएस के लिए बीआरआई का शुभारंभ और आरोग्य एडवांस प्लान लॉन्च भी इनमें शामिल है।

बैंकिंग अनुभव बेहतर बनाने की जताई प्रतिबद्धता

Advertisement

इस संबंध में एसबीआई ने जारी एक बयान में बताया है कि एसबीआई ने अपने 69वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंकिंग अनुभव को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता जताई। बैंक ने अपने संभावित ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने और बैंक की पहुंच को व्यापक बनाने के लिए इन पहल की घोषणा की है। इसके तहत एसबीआई ने पंजाब के पटियाला में दूसरा वैश्विक एनआरआई केंद्र (जीएनसी) खोला है।

डिजिटल भुगतान अनुभव को किया बेहतर

स्टेट बैंक ने यह भी बताया कि उसने अपने डिजिटल भुगतान अनुभव को बेहतर किया है। इसमें भीम एसबीआई पे ऐप पर ‘टेप-एंड-पे’ ओर योनो ऐप पर म्यूचुअल फंड के खिलाफ एंड-टू-एंड’ डिजिटल ऋण जैसी दो सुविधाएं शामिल हैं। बैंक ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जो एसबीआई सूर्य घर ऋण को पूरी तरह से डिजिटल ‘एंड-टू-एंड’ बनाएगा है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: