एसईसीएल सीएमडी डा. मिश्रा की जमुना कोतमा क्षेत्र की खदानों में दस्तक

एसईसीएल के सीएमडी डा. प्रेम सागर मिश्रा ने जमुना कोतमा क्षेत्र का दौरा किया। सीएमडी कोयला कामगारों के साथ खदान पर उतरे। उन्होंने कोल कर्मियों से संवाद किया और उत्पादन इत्यादि की जानकारी प्राप्त की।

बिलासपुर, 21 मार्च। एसईसीएल के सीएमडी डा. प्रेम सागर मिश्रा ने जमुना कोतमा क्षेत्र का दौरा किया। सीएमडी कोयला कामगारों के साथ खदान पर उतरे। उन्होंने कोल कर्मियों से संवाद किया और उत्पादन इत्यादि की जानकारी प्राप्त की।

अमादांड ओसी, अमादांड यूजी, जमुना 1/2 , जमुना 9/10, मीरा भूमिगत खदान, भद्रा 7/8 यूजी, गोविंदा साइडिंग का निरीक्षण किया। सीएमडी कोतमा कॉलरी स्थित रीजनल हॉस्पिटल पहुंचे तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

दौरे के दौरान डा. प्रेम सागर मिश्रा ने पौधा भी लगाया। जमुना कोतमा के विभागध्यक्षों के साथ कामकाज की समीक्षा की।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement
Advertisement