Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL सीएमडी शनिवार की रात कुसमुंडा और रविवार की सुबह गेवरा प्रोजेक्ट...

SECL सीएमडी शनिवार की रात कुसमुंडा और रविवार की सुबह गेवरा प्रोजेक्ट पहुंचे

सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने शनिवार को कुसमुंडा मेगा परियोजना पहुंचे। रात में ही उन्होंने माइन व्यू प्वाइंट पर दस्तक दी।

Advertisement

कोरबा, 11 फरवरी। रविवार की सुबह एसईसीएल (SECL) सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा गेवरा खदान पहुंचे। उन्होंने उत्पादन, डिस्पैच एवं ओबीआर गतिविधियों का निरीक्षण किया।

सीएमडी ने खदान में ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर ओबीआर सहित खनन गतिविधियों का नज़दीकी से जायज़ा लिया एवं इसमें अभिवृद्धि लाने के लिए टीम को प्रोत्साहित किया। खदान की डिस्पैच व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया एवं इसे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। दौरे के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक एस के मोहंती साथ रहे।

रात में कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट सीएमडी

सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने शनिवार को कुसमुंडा मेगा परियोजना पहुंचे। रात में ही उन्होंने माइन व्यू प्वाइंट पर दस्तक दी। उन्होंने जीएम कुसमुंडा संजय मिश्रा व एरिया कोर टीम के साथ उत्पादन, उत्पादकता और कार्यसंचालन के विविध पहलुओं पर चर्चा की तथा रात्रि पाली में कामकाज के जुड़े पहलुओं व कामगारों की सुविधा पर भी जानकारी ली।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट