Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक, नई तकनीक...

SECL : कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक, नई तकनीक पर जोर

सुरक्षा समिति के सदस्यों ने सीएमडी डा. प्रेम सागर मिश्रा द्वारा आरंभ किए गए मिशन सुदेश पर चर्चा करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया

Advertisement

बिलासपुर, 10 अप्रेल। एसईसीएल (SECL) मुख्यालय बिलासपुर में 60वीं कंपनी स्तरीय द्विपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक का शुभारंभ सुरक्षा दीप प्रज्जवलन से शुरू हुआ। कोयला उत्पादन में लगे उन श्रमवीरों जिन्होंने वीरगति को प्राप्त किया उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। स्वागत सम्बोधन जीपी शर्मा महाप्रबंधक (खान सुरक्षा/बचाव) ने देते हुए सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई। बैठक में पावर पाइंट के माध्यम से सुरक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

खदानों में नई तकनीक पर जोर

एसईसीएल प्रबंधन ने जानकारी दी कि भूमिगत खदानों में कामगार साथियों के आवावगमन की सुविधा के लिए मैन राइडिंग सिस्टम की व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। एसईसीएल के खैरहा, विंध्या खदानों में 3 नए मैन राइडिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं, वहीं 4 अन्य की निविदा हो गयी है तथा अतिरिक्त 2 अनुमोदन के स्तर पर हैं। मैन राइडिंग सिस्टम में कामगार साथी पैदल चलने के बजाए मैकेनाइज्ड परिवहन व्यवस्था से खदान के फेस के समीप तक पहुंच जाते हैं इससे उत्पादकता में बढ़ोतरी आती है।

Advertisement

दुर्घटनाओं में आई कमी

कंपनी के द्वारा सुरक्षा जागरूकता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के नतीजन वर्ष 2023-24 में गंभीर दुर्घटनाओं की संख्या में 54 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। जानलेवा दुर्घटनाओं में 25 प्रतिशत की कमी आई है।

वाहनों के ऊपर रिफ्लेक्टर

खुली खदानों में रात्रि पाली में आवागमन कर रहे वाहनों के ऊपर रिफ्लेक्टर लगाया गया है, वहीं दिन में लाइट मोटर व्हीकल के ऊपर लाल रंग का गश्त झंडा लगाया जा रहा है। गेवरा, दीपका जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स में खदानों के अंदर हल्की गाड़ियों के संचालन के लिए अलग लेन बनाया गया है जिससे भारी मशीनें निर्बाध रूप से आवागमन कर सकें।

मिशन सुदेश पर चर्चा

बैठक में सुरक्षा समिति के सदस्यों ने सीएमडी डा. प्रेम सागर मिश्रा द्वारा आरंभ किए गए मिशन सुदेश पर चर्चा करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया। सभी ने हाल ही में सम्पन्न वित्तीय वर्ष 23-24 में कंपनी के द्वारा अपने इतिहास का सर्वाधिक कोयला उत्पादन 187.4 मिलियन टन जिसमें लगातार दूसरे वर्ष 20 मिलियन टन से अधिक की वृद्धि हुई, ओबीआर दृ 323.2 मिलियन क्यूबिक मीटर एवं डिस्पैच दृ 180.5 मिलियन टन दर्ज करने पर एसईसीएल टीम को हार्दिक बधाई दी।

बैठक में इनकी रही उपस्थिति

निदेशक तकनीकी (संचालन) एस.एन. कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) फ्रैंकलिन जयकुमार, महाप्रबंधक (खान सुरक्षा/बचाव) जीपी शर्मा, सुरक्षा समिति के सदस्य आनंद मिश्रा (एचएमएस), बी. धर्माराव (एटक), संजय सिंह (बीएमएस), कमलेश शर्मा (इंटक), इन्द्रदेव चौहान (सीटू), एसईसीएल के संचालन क्षेत्रों के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी एवं मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षों की उपस्थिति रही।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: