Saturday, July 18, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : बैकुंठपुर क्षेत्र की झिलमिली यूजी खदान में कंटीन्यूअस माइनर मशीन...

SECL : बैकुंठपुर क्षेत्र की झिलमिली यूजी खदान में कंटीन्यूअस माइनर मशीन का हुआ शुभारंभ

सीएमडी द्वारा मशीन को दिखाई गई हरी झंडी, बिना ब्लास्टिंग पर्यावरण-हितैषी रूप से भूमिगत खदानों में कोयला खनन करने में सक्षम है कंटीन्यूअस माइनर मशीन

Advertisement

बिलासपुर, 15 नवंबर : शुक्रवार को एसईसीएल (SECL) बैकुंठपुर क्षेत्र की झिलमिली यूजी खदान में कंटीन्यूअस माइनर मशीन का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधक बीएन झा द्वारा श्रमसंघ प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में मशीन को हरी झंडी दिखाकर खदान में रवाना किया गया।

बिना ब्लास्टिंग पर्यावरण-हितैषी रूप से भूमिगत खदानों में कोयला खनन करने में सक्षम 

कंटीन्यूअस माइनर मशीन एक मास प्रॉडक्शन टेक्नोलॉजी है जिसे भूमिगत खदानों में कोयला खनन के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इस मशीन की खास बात यह है कि इसमें कोयला खनन के लिए ड्रिलिंग एवं ब्लास्टिंग की ज़रूरत नहीं रहती एवं मशीन उचित आकार में कोयला काटकर कन्वेयर के जरिये खदान के बाहर भेजती है।

Advertisement

इसके साथ ही इसमें कोयला खनन के दौरान डस्ट भी कम पैदा होती है जिससे पर्यावरण-हितैशी एवं सुरक्षित कोयला खनन सुनिश्चित होता है।

एसईसीएल में भूमिगत खदानों से उत्पादन बढ़ाने के लिए कंटीन्यूअस माइनर मशीन के प्रयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में एसईसीएल में आज शुरू हुई मशीन को मिलाकर 17 कंटीन्यूअस माइनर मशीनें काम कर रही हैं और कंपनी की 41 और मशीनों को लगाने की योजना है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट