Advertisement

कोरबा, 2 मार्च। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के मेगा प्रोजेक्ट्स की दीपका खदान ने उत्पादन का नया रिकार्ड बनाया है। 28 फरवरी को दीपका खदान ने 35.7 मिलियन टन (MT) कोयला उत्पादन का आंकड़ा दर्ज किया।

एसईसीएल कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की दूसरी बड़ी उत्पादक कंपनी है। तीन मेगा प्रोजेक्ट्स गेवरा, कुसमुंडा और दीपका की एसईसीएल के आधे से ज्यादा उत्पादन में हिस्सेदारी होती है।

दीपका खदान (Dipla Mines) ने 28 फरवरी को 35.7 मिलियन टन के आंकड़े पर पहुंचते ही कोयला उत्पादन का एक नया रिकार्ड कायम किया। इसके पूर्व वित्तीय वर्ष 2018- 19 में दीपका ने सर्वाधिक 34.99 मिलियन टन के उत्पादन को छुआ था। इस आंकड़े को पार करने में पांच साल लग गए।

31 मार्च तक जब अंतिम आंकड़े आएंगे तक 35.7 मिलियन टन से कहीं अधिक उत्पादन दर्ज हो चुका होगा। दीपका के समक्ष चालू वित्तीय वर्ष में 40 मिलियन टन का उत्पादन लक्ष्य है।

Advertisement

ओवरबर्डन में भी रचा इतिहास

दूसरी ओर दीपका खदान ने ओवरबर्डन निष्पादन में 39.84 एमक्यूबीक मीटर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है। इसी तरह गुणवत्ता में भी 80 प्रतिशत ग्रेड कन्फर्मेशन का छुआ है, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement