Saturday, June 13, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : निदेशक कार्मिक पहुंचे कोरबा क्षेत्र, उत्पादन- उत्पादकता का लिया जायजा

SECL : निदेशक कार्मिक पहुंचे कोरबा क्षेत्र, उत्पादन- उत्पादकता का लिया जायजा

उन्होंने सरायपाली में स्थित एसईसीएल आवासीय कॉलोनी का भी भ्रमण किया एवं आवासीय सुविधाओं का निरीक्षण किया।

Advertisement

कोरबा, 14 मई। मंगलवार को एसईसीएल (SECL) निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास कोरबा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले वे सरायपाली खदान गए जहां उन्होंने खदान में उतरकर खनन गतिविधियों को देखा एवं उत्पादन-उत्पादकता में वृद्धि लाने के लिए टीम को प्रोत्साहित किया साथ ही कर्मचारियों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा भी लिया।

उन्होंने सरायपाली में स्थित एसईसीएल आवासीय कॉलोनी का भी भ्रमण किया एवं आवासीय सुविधाओं का निरीक्षण किया। सरायपाली के उपरांत श्री दास कोरबा क्षेत्र की मानिकपुर खदान गए एवं खनन गतिविधियों की समीक्षा की।

इसके पश्चात निदेशक (कार्मिक) ने मानिकपुर में ही कोरबा क्षेत्र के समस्त विभागाध्यक्षों, स्टाफ ऑफिसर, अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की एवम उनसे सीधा संवाद कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। श्री दास ने कोरबा क्षेत्र के जेसीसी सदस्यों के साथ भी परिचयात्मक भेंट की।

दौरे के दौरान कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधकदीपक पंडया सर के साथ रहे।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: