Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (English) कोलिहान खदान हादसा, 14 कामगार किए गए रेस्क्यू, एक अफसर की मौत

कोलिहान खदान हादसा, 14 कामगार किए गए रेस्क्यू, एक अफसर की मौत

1800 फीट की गहराई में जाते हुए अचानक लिफ्ट की रस्सी टूट गई थी, जिसकी वजह से लिफ्ट नीचे गिर गई और उसमें मौजूद 15 लोग फंस गए थे।

Advertisement

राजस्थान के झुंझुनू जिले में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड (HCL) की खेतड़ी कोलिहान खदान (Kolihan mine) में हुए हादसे में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घटना में मुख्य सतर्कता अधिकारी उपेंद्र पांडे की मौत हुई है।

1800 फीट की गहराई में जाते हुए अचानक लिफ्ट की रस्सी टूट गई थी, जिसकी वजह से लिफ्ट नीचे गिर गई और उसमें मौजूद 15 लोग फंस गए थे।

खदान से निकालने के बाद सभी को जयपुर रेफर किया गया है। बता दें कि झुंझुनूं की कोलिहान खदान में मंगलवार देर शाम एक लिफ्ट गिर गई थी। हादसा लिफ्ट को सपोर्ट करने वाली रस्सी के टूटने से हुआ था। इसके बाद लिफ्ट में सवार 14 से अधिक लोग 1800 की गहराई में फंस गए थे। उसके बाद एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाय। पूरी रात बचाव अभियान चलाया गया, लेकिन सुबह तक सभी लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सका।

 

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट