Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : निदेशक तकनीकी संचालन ने गेवरा एवं दीपका मेगा प्रोजेक्ट का...

SECL : निदेशक तकनीकी संचालन ने गेवरा एवं दीपका मेगा प्रोजेक्ट का लिया जायजा

उन्होंने 42 क्यूबिक मीटर शोवेल पैच सहित खदान के अन्य उत्पादन बिंदुओं का निरीक्षण किया।

दीपका खदान के निरीक्षण के दौरान एसके पाल एवं अन्य अधिकारी
दीपका खदान के निरीक्षण के दौरान एसके पाल एवं अन्य अधिकारी
Advertisement

कोरबा, 19 अप्रेल। बुधवार को एसईसीएल के निदेशक तकनीकी संचालन एसके पाल ने गेवरा एवं दीपका मेगा प्रोजेक्ट का दौरा किया।

श्री पाल गेवरा के ओबी आउटसोर्सिंग पैच में गए तथा कार्यनिष्पादन का अवलोकन किया। उन्होंने 42 क्यूबिक मीटर शोवेल पैच सहित खदान के अन्य उत्पादन बिंदुओं का निरीक्षण किया। गेवरा ओपनकास्ट का कल का उत्पादन लगभग 1.45 लाख टन था। निदेशक तकनीकी संचालन ने इसमें अभिवृद्धि के लिए एरिया टीम से चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर गेवरा महाप्रबंधक एसके मोहंती साथ रहे ।

निदेशक तकनीकी संचालन एसके पाल बुधवार की संध्या दीपका मेगा प्रोजेक्ट पहुंचे। उन्होंने खदान में उत्पादन गतिविधियों का जायज़ा लिया तथा नए वित्तीय वर्ष की रणनीति पर एरिया कोर टीम से चर्चा की। दैनिक डिस्पैच की समीक्षा करते हुए इसे और बढ़ाने हेतु निर्देश दिए।

श्री पाल ने दीपका खदान में क्रशिंग व्यवस्था का भी जायज़ा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। निदेशक तकनीकी संचालन ने आगामी मानसून के मद्देनज़र क्षेत्र द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। इस अवसर पर दीपका जीएम रंजन प्रसाद साह साथ रहे।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट