Advertisement

कोरबा, 27 मार्च (Industrial Punch Desk) : विश्व की दूसरी बड़ी कोयला खदान गेवरा ओपनकास्ट (Gevra Opencast) ने एक दिन के उत्पादन का नया रिकार्ड कायम किया है।

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की अनुषांगिक कंपनी एसईसीएल (SECL) की गेवरा ओपनकास्ट माइन ने 25 मार्च, 2026 को 3,47,132 टन कोयला उत्पादन दर्ज किया, जो गेवरा खदान के इतिहास का एक दिन का सर्वाधिक उत्पादन है। इसके पहले 31 मार्च, 2024 को 3,46,583 टन कोयला उत्पादन हुआ था।

एसईसीएल गेवरा खदान से 26 मार्च की स्थिति में 54.26 मिलियन टन (MT) उत्पादन हुआ है। गेवरा माइन के समक्ष 63 मिलियन टन का लक्ष्य है।

इधर, एसईसीएल ने 26 मार्च की स्थिति में 173.12 मिलियन टन कोयला उत्पादन दर्ज किया है, जबकि टारगेट 212 मिलियन टन का है।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement