Saturday, August 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सीएमडी ने कामगारों को कंपनी की...

एसईसीएल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सीएमडी ने कामगारों को कंपनी की सबसे बड़ी ताकत बताया

सृजन का निर्माण लगभग ₹14.75 करोड़ की लागत से किया गया है। लगभग 4,992 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्मित इस चार-मंजिला भवन में कुल 48 सुइट्स हैं

Advertisement

एसईसीएल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वसंत विहार खेल मैदान एसईसीएल बिलासपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने परेड कमांडर व्ही. दक्षिणामूर्ति एवम वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक डी.पी दिवाकर के नेतृत्व में आयोजित मुख्य परेड का निरीक्षण किया।

परेड में एसईसीएल सुरक्षा विभाग के दो प्लाटून का नेतृत्व सुरक्षा उपनिरीक्षक रवीद्र कुमार रजक एवं सहायक सुरक्षा उपनिरीक्षक प्रकाश कुमार सोनी ने किया। डीएवी स्कूल से प्लाटून क्रमांक 3 का नेतृत्व कार्पोरल अभिजीत भण्डारी, प्लाटून क्रमांक 4 सार्जेंट श्रेया सिंह, प्लाटून क्रमांक 5 का नेतृत्व सार्जेंट जिज्ञासा ठाकुर एवं प्लाटून क्रमांक 6 का नेतृत्व कैडेट सुधांशु पाटले ने किया। परेड में बैंड प्लाटून का नेतृत्व सूबेदार मेजर बेनी प्रसाद ने किया।

CMD ने  ऊर्जा सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया

Advertisement

इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने अपने संदेश में कहा कि भारत की तेज आर्थिक प्रगति के साथ ऊर्जा की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हाल के वैश्विक एवं भू-राजनीतिक घटनाक्रमों ने एक बार फिर ऊर्जा सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया है। संकट की परिस्थितियों में घरेलू कोयला देश की ऊर्जा व्यवस्था के लिए एक भरोसेमंद स्रोत साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि एसईसीएल के खनिक श्रमवीरों का परिश्रम देश की ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्र की विकास यात्रा से सीधे जुड़ा है तथा कंपनी गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध कोयला आपूर्ति के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प में अपना योगदान दे रही है।

सबसे बड़ी ताकत कर्मचारी

श्री दुहन ने कहा कि एसईसीएल की सबसे बड़ी ताकत उसके कर्मचारी और खनिक श्रमवीर हैं। आधुनिक तकनीक, सुरक्षित कार्यसंस्कृति और परिचालन उत्कृष्टता के साथ कंपनी कर्मचारी कल्याण, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व को भी समान महत्व दे रही है। उन्होंने कहा कि ‘SECL की धड़कन’, ‘SECL के सुश्रुत’, ‘प्रोजेक्ट उड़ान’ और ‘प्रोजेक्ट धराशक्ति’ जैसी पहलें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने एसईसीएल परिवार के सभी कर्मचारियों, श्रमिकों, परिवारों एवं हितधारकों के सामूहिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इसी एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ एसईसीएल राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निरंतर मजबूत करता रहेगा।

कबूतर एवं गुब्बारे आकाश में छोड़कर शांति का संदेश 

वसंत विहार खेल मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी-संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र, एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षगण श्रीमती अनिता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंध प्रतिनिधिगण, एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे। समारोह में अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से कबूतर एवं गुब्बारे आकाश में छोड़कर शांति का संदेश दिया।

समारोह में डीएव्ही पब्लिक स्कूल, लोयला स्कूल, होली नर्सरी स्कूल, ड्रीमलैंड एवं कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा विविध देशभक्ति गीत-नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के करकमलों से उत्कृष्ठ कवायद दल, सर्वोत्कृष्ठ कवायद दल एवं उत्तम पोशाक के लिए परेड में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

एसईसीएल कर्मियों व बच्चों को पुरस्कृत किया गया

इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एसईसीएल कर्मियों व् उनके बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य कार्यक्रम के पश्चात सीएमडी हरीश दुहन ने निदेशकगण, सीवीओ, श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं उपाध्यक्षगण की उपस्थिति में वसंत विहार कॉलोनी में नवनिर्मित ‘सृजन’ (जी+4) सीनियर एग्जीक्यूटिव हॉस्टल का लोकार्पण किया।

सृजन का निर्माण लगभग ₹14.75 करोड़ की लागत से किया गया है। लगभग 4,992 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्मित इस चार-मंजिला भवन में कुल 48 सुइट्स हैं। प्रत्येक सुइट में बेडरूम, लिविंग रूम, किचन, डाइनिंग एरिया एवं बालकनी की सुविधा है। भवन में दो लिफ्ट, अग्नि सुरक्षा प्रणाली तथा अन्य आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं। सुइट्स को आवश्यक फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से भी सुसज्जित किया गया है।

समारोह में उद्घोषणा का दायित्व पाणी पंकज पांडे, वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) एवं सुरक्षा निरीक्षक एम.पी. जांगड़े ने निभाया।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

 

 

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट