Saturday, August 15, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल तिरंगे के नीचे Coal India का बड़ा ऐलान! Energy Security से Green...

तिरंगे के नीचे Coal India का बड़ा ऐलान! Energy Security से Green Mining तक नए दौर की तैयारी

कोलकाता मुख्यालय में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि के बाद फहराया तिरंगा, Renewable Energy, Coal Gasification और Sustainable Mining पर दिया जोर

Advertisement

कोलकाता। IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के कॉर्पोरेट कार्यालय, कोलकाता में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन, कार्यात्मक निदेशकों और मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद Coal India के चेयरमैन बी. साईराम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में कोयला मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव श्रीमती रुपिंदर बरार भी उपस्थित रहीं।

इसे भी पढ़ें: SECL की 40वीं AGM में अहम फैसलों पर लगी मुहर, CIL और SECL के शीर्ष अधिकारी जुटे

ऊर्जा सुरक्षा के प्रति Coal India की प्रतिबद्धता दोहराई

समारोह को संबोधित करते हुए CIL चेयरमैन बी. साईराम ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा के प्रति Coal India की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि कंपनी पारंपरिक कोयला उत्पादन के साथ-साथ Renewable Energy, Coal Gasification और Iron Ore Mining जैसे नए क्षेत्रों में भी अपनी गतिविधियों का विस्तार कर रही है।

Advertisement

चेयरमैन ने कंपनी की सतत विकास पहलों पर भी प्रकाश डाला। इनमें बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, भूमि पुनर्वास, Sustainable Mine Closure और पर्यावरण-अनुकूल खनन पद्धतियां प्रमुख हैं।

CSR के जरिए समुदायों के कल्याण पर जोर

बी. साईराम ने Coal India की मजबूत Corporate Social Responsibility (CSR) प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए कहा कि कंपनी खनन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले समुदायों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कोयला परिवहन एवं आपूर्ति को अधिक प्रभावी बनाने के लिए First Mile Connectivity (FMC) Projects के तहत किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य कोयले की तेज और कुशल निकासी सुनिश्चित करना है।

Koyla Darpan का 20वां संस्करण लॉन्च

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान Koyla Darpan के 20वें संस्करण का भी अनावरण किया गया। इस अवसर पर कोयला मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव श्रीमती रुपिंदर बरार, CIL चेयरमैन बी. साईराम, निदेशक (मार्केटिंग एवं HR—अतिरिक्त प्रभार) मुकेश चौधरी, निदेशक (वित्त) मुकेश अग्रवाल, निदेशक (तकनीकी) अच्युत घटक, निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) आशीष कुमार और मुख्य सतर्कता अधिकारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी सहित CILOWS के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों ने संयुक्त रूप से इसका विमोचन किया।

विशेष जरूरत वाले लोगों के लिए CILOWS की पहल

कार्यक्रम के दौरान CILOWS के सदस्यों ने कोलकाता स्थित विशेष जरूरत वाले लोगों के लिए संचालित अलकेंदु बोध निकेतन के प्रतिनिधियों को फल भी सौंपे। यह पहल Coal India परिवार की सामाजिक संवेदनशीलता और सामुदायिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इसे भी पढ़ें: WCL में महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, शिक्षा योग्यता के अनुसार मिलेगा कार्य

कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति

समारोह में कर्मचारियों के बच्चों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मेरिट स्कॉलरशिप प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कक्षा 10वीं और 12वीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के बच्चों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट