Tuesday, November 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : कोल इंडिया के स्वतंत्र निदेशकों ने किया देश की सबसे...

SECL : कोल इंडिया के स्वतंत्र निदेशकों ने किया देश की सबसे बड़ी गेवरा खदान का दौरा

निदेशकगणों द्वारा कोल फेस तक पहुंचकर वर्टीकल रीपर का संचालन एवं किस तरह बिना किसी ब्लास्टिंग के कोयला खनन किया जाता है यह देखा।

Advertisement

कोरबा, 23 दिसम्बर। एसईसीएल (SECL) पधारे कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के स्वतंत्र निदेशकगण – दिनेश सिंह, जी. नागेश्वर राव, बी राजेश चंदर, पूनंभाई कलाभाई मकवाना, कामेश कांत आचार्य, अरुण कुमार उरांव, एवं घनश्याम सिंह राठौर देश की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा पहुंचे। सभी ने कोयला खनन गतिविधियों का नज़दीकी से जायजा लिया।

खदान में निदेशकगणों द्वारा कोल फेस तक पहुंचकर वर्टीकल रीपर का संचालन एवं किस तरह बिना किसी ब्लास्टिंग के कोयला खनन किया जाता है यह देखा। ओबीआर गतिविधियों का जायज़ा लेते हुए उन्होनें 42 क्यूबिक मीटर शोवेल एवं 240 टन डंपर का किस प्रकार संचालन किया जाता है इसके बारे में जाना।

गेवरा खदान के निरीक्षण से पहले सभी स्वतंत्र निदेशकगणों द्वारा आम्र कानन में वृक्षारोपण किया गया।

दौरे पर एसईसीएल से निदेशक (तकनीकी सह योजना/परियोजना) एसएन कापरी एवं निदेशक (वित्त) जी श्रीनिवासन एवं गेवरा महाप्रबंधक एसके मोहंती स्वतन्त्र निदेशकों के साथ रहे।

Advertisement
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान