Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र : खनिकों के लिए रोजाना 400 लीटर ठंडे आरओ...

एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र : खनिकों के लिए रोजाना 400 लीटर ठंडे आरओ पेयजल की सप्लाई

प्रबंधन ने 20 लीटर ठंडे आरओ पेयजल के जार की सप्लाई हेतु कार्य आदेश जारी कर दिया है और खनन क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति शुरु भी हो चुकी है।

Advertisement

कोरबा, 04 मई। भीषण गर्मी को देखते हुए एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र (SECL Kusmunda area) प्रबंधन ने खनिक कल्याण की दिशा में एक नयी पहल करते हुए खदान में अंदर तक ठंडा आरओ पेयजल पहुंचाने का निर्णय लिया है।

इस हेतु प्रबंधन ने 20 लीटर ठंडे आरओ पेयजल के जार की सप्लाई हेतु कार्य आदेश जारी कर दिया है और खनन क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति शुरु भी हो चुकी है।

हर शिफ्ट में लगभग पानी के 20 जार पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है। खनन क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन न पहुँच पाने के कारण खनिकों को पानी के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

कुसमुंडा प्रबंधन की इस पहल से अब खनिकों को उनके कार्यस्थल पर ही आसानी से ठंडा आरओ पेयजल मिल पाएगा जिससे भीषण गर्मी में भी उन्हें काम करने में सहूलियत होगी।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: