Saturday, April 25, 2026
Home News सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगाया, नई दरें...

सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगाया, नई दरें लागू

केंद्र सरकार ने पिछले साल अगस्त में भी प्याज के निर्यात पर 31 दिसंबर, 2023 तक 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगाया था।

Advertisement

केंद्र सरकार ने प्याज की कीमतों पर नियंत्रण और प्याज की आपूर्ति बनाए रखने के लिए निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगाया है। सरकार ने देसी चने के आयात पर लगने वाले शुल्क से 31 मार्च, 2025 तक छूट देने का फैसला किया है। इसके साथ ही 31 अक्टूबर, 2024 या उससे पहले जारी ‘बिल ऑफ एंट्री’ के जरिए पीले मटर के आयात पर शुल्क छूट भी बढ़ा दी गई है।

वित्त मंत्रालय ने जारी एक अधिसूचना में कहा है कि ये सभी बदलाव चार मई से प्रभावी होंगे। फिलहाल प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध है। हालांकि, केंद्र सरकार ने अपने मित्र देशों को प्याज के निर्यात की अनुमति देती रही है। हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात और बांग्लादेश सहित छह देशों को एक निश्चित मात्रा में प्याज के निर्यात की अनुमति दी थी।

पिछले साल भी लगा था प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क

केंद्र सरकार ने पिछले साल अगस्त में भी प्याज के निर्यात पर 31 दिसंबर, 2023 तक 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगाया था। हालांकि, सरकार ने घरेलू बाजार में प्याज की कीमतों पर नियंत्रण के लिए इसके निर्यात पर प्रतिबंध लागू किया था।

Advertisement

बिल ऑफ एंट्री

गौरतलब है कि ‘बिल ऑफ एंट्री’ एक कानूनी दस्तावेज है जो आयातकों या सीमा शुल्क निकासी एजेंटों के आयातित माल के आगमन पर या उससे पहले दाखिल किया जाता है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: