Wednesday, April 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : कुसमुंडा खदान ने पिछले साल के उत्पादन का आंकड़ा किया...

SECL : कुसमुंडा खदान ने पिछले साल के उत्पादन का आंकड़ा किया पार, CMD सुबह- सुबह पहुंच गए बधाई देने

सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने खदान के कार्य- संचालन का अवलोकन किया। माइन प्लानिंग की प्रशंसा करते हुए उन्होंने इसे बेहद स्तरीय बताया।

कुसमुंडा खदान का अवलोकन करते सीएमडी डा. मिश्रा
कुसमुंडा खदान का अवलोकन करते सीएमडी डा. मिश्रा
Advertisement

कोरबा, 24 जनवरी। मंगलवार की तड़के एसईसीएल कुसमुंडा की पहली पाली में गर्मजोशी का माहौल था। सबको ख़बर थी कि कुसमुंडा टीम आज कुछ नायाब परिणाम दे सकती है। भारी व्यस्तताओं के बीच बिलासपुर स्थित मुख्यालय में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा स्वयं भी अपडेट ले रहे थे। इधर, वे अचानक मुख्यालय से निकले और चढ़ते सूरज के बीच कोरबा जिले की कुसमुंडा खदान में दस्तक दे दी। मंगलवार को पहली पाली में कुसमुंडा एरिया ने पिछले पूरे साल के उत्पादन 28.901 एमटी को पीछे छोड़ दिया। सफलता के इस महत्वपूर्ण क्षण में एसईसीएल टीम के कप्तान को अपने बीच पाकर तथा उनसे बधाई लेते हुए, कुसमुंडा के अधिकारी-कर्मचारी ख़ुशी के आवेग से भर गए।

सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने खदान के कार्य- संचालन का अवलोकन किया। माइन प्लानिंग की प्रशंसा करते हुए उन्होंने इसे बेहद स्तरीय बताया। उन्होंने हॉल रोड, खदान में लाइटिंग आदि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। सीएमडी एसईसीएल ने एरिया कोर टीम को मानसून से पूर्व की तैयारी समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लेने को कहा। विभागध्यक्षों की बैठक में उन्होंने कहा कि हमें अपने प्रयासों को सकारात्मक रूप से सभी तक प्रसरित भी करना चाहिए।

कुसमुंडा एसईसीएल के उत्पादन के आधार स्तम्भों में है और इस वित्तीय वर्ष में 45 मिलियन टन के बड़े लक्ष्य की ओर गतिशील है।

 

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: