Sunday, January 18, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : रविवार की दोपहर में सीएमडी डा. मिश्रा ने मेगा प्रोजेक्ट...

SECL : रविवार की दोपहर में सीएमडी डा. मिश्रा ने मेगा प्रोजेक्ट कुसमुंडा व दीपका में दी दस्तक, स्टॉक की ली जानकारी

कुसमुंडा एरिया ने कल 1,20,000 टन कोयला डिस्पैच किया। यह देश की दूसरी बड़ी खदान है तथा इस वित्तीय वर्ष एक बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

Advertisement

कोरबा, 11 जून। रविवार की दोपहर एसईसीएल (SECL) सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट पहुंचे। उन्होंने उत्पादन व डिस्पैच की समीक्षा की और स्टॉक का निरीक्षण किया। 28 व 29 नं स्टॉक कुसमुंडा के बड़े कोल स्टॉक हैं जहाँ वर्तमान में 5 एमटी से अधिक कोयला भंडारित है। इस तथ्य के दृष्टिगत कि वर्तमान में कोरबा व बिलासपुर जैसे ज़िलों में तापमान 43- 45 डिग्री तक देखा जा रहा है तथा कोयले में स्वतः दहन की प्रवृति देखी जाती है। सीएमडी डॉ मिश्रा ने एरिया प्रबंधन को समुचित व निरंतर स्टॉक मैनेजमेंट के निर्देश दिए।

उन्होंने कोयला की क्वालिटी, आने वाले मानसून को लेकर अपेक्षित तैयारी के विषय में एरिया टीम को निर्देशित किया।
कुसमुंडा एरिया ने कल 1,20,000 टन कोयला डिस्पैच किया। यह देश की दूसरी बड़ी खदान है तथा इस वित्तीय वर्ष एक बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर है।

सीएमडी एसईसीएल के दौरे के मौक़े पर महाप्रबंधक गेवरा व दीपका एसके मोहंती सहित कुसमुंडा एरिया के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

दीपका मेगा प्रोजेक्ट का लिया जायजा

Advertisement

सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने कोरबा कोलफ़ील्ड्स अंतर्गत दीपका मेगा प्रोजेक्ट का भी जायता लिया। वे केसीसी, गोदावरी, डिपॉर्ट्मेंटल पैच गए तथा खनन गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने एरिया द्वारा किए जा रहे ओबीआर की समीक्षा की तथा खुद 42 क्यूबिक शोवेल तक पहुंचे।

दीपका एरिया ने कल 1.28 लाख क्यूबिक मीटर ओबीआर निष्कासित किया जिसे महीने के आने वाले दिनों में 1.6 लाख प्रतिदिन तक किया जाना है। सीएमडी डॉ मिश्रा ने मानसून को लेकर एरिया की तैयारियों की भी समीक्षा की।

इस अवसर पर दीपका महाप्रबंधक एस के मोहंती, दीपका महाप्रबंधक संचालन श्री मुखर्जी, महाप्रबंधक (खनन) व प्रोजेक्ट ऑफ़िसर श्री बोबड़े सहित एरिया के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …