Monday, March 16, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL ने किया कंज़्यूमर मीट का आयोजन, सीएमडी बोले- हाई क्वालिटी कोल...

SECL ने किया कंज़्यूमर मीट का आयोजन, सीएमडी बोले- हाई क्वालिटी कोल की आपूर्ति करने प्रतिबद्ध

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीएमडी श्री जेपी द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एसईसीएल अपने उपभोक्ताओं के हितों को सबसे ऊपर रखती है

Advertisement

एसईसीएल (SECL) द्वारा मुख्यालय बिलासपुर में कोयला उपभोक्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एक कंज़्यूमर मीट का आयोजन किया गया। कोल इंडिया द्वारा विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में कंज़्यूमर मीट के आयोजन को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसी क्रम में एसईसीएल द्वारा इस बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीएमडी श्री जेपी द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एसईसीएल अपने उपभोक्ताओं के हितों को सबसे ऊपर रखती है और हम आपको समय पर हाई क्वालिटी कोल की आपूर्ति करने के लिए पूर्ति तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होने इस आयोजन के लिए विक्रय एवं विपणन विभाग की टीम को बधाई दी एवं आगे भी इसी तरह के आयोजन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

एसईसीएल, निदेशक (तकनीकी संचालन) श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार ने आगंतुको को संबोधित करते हुए उपभोक्ता की समस्याओं के त्वरित निवारण की आवश्यकता पर बल दिया. वहीं निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार ने अश्वासन दिया कि एसईसीएल उपभोक्ताओ की वित्त सम्बन्धी समस्याओं के निवारण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
बैठक आरंभ में महाप्रबंधक (विक्रय एवम विपणन) श्री टी एस बहेरा ने उपभोक्ता एवं एसईसीएल के सम्बन्धो को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कंज़्यूमर मीट में 70 से अधिक कोयला उपभोक्ता कंपनियों के लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान कोल सप्लाई एवं गुणवत्ता प्रबंधन से जुड़े कार्यसंचालन के विभिन्न विषयों एवं बेहतर आपसी समन्वय पर चर्चा की गई। उपभोक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर फीडबैक एवं सुझाव भी प्रस्तुत किए गए जिनको अमल में लाने का आश्वासन दिया गया।

Advertisement
Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …