Friday, April 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL ने पहली छमाही में 400 से अधिक भू-स्वामियों को दिया रोजगार

SECL ने पहली छमाही में 400 से अधिक भू-स्वामियों को दिया रोजगार

पिछले वित्त वर्ष की तुलना में भू-स्वामियों के रोजगार में 56% की बढ़ोतरी

Advertisement

बिलासपुर, 30 सितम्बर। देश की सबसे बड़ी कोयला कंपनियों में से एक एसईसीएल (SECL) भू-स्वामियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है। एसईसीएल द्वारा चालू वित्त-वर्ष की पहली छमाही में 414 लोगो को भूमि-अधिग्रहण के एवज़ में रोजगार स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसे भी पढ़ें : SECL : सीएमडी गेवरा मेगा प्रोजेक्ट में उतरे, डिपार्टमेंटल एवं आउटसोर्सिंग पैच का किया निरीक्षण

पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में एसईसीएल ने परियोजना-प्रभावित भू-स्वामियों के रोजगार में 56% की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। पिछले वित्त वर्ष 23-24 की पहली छमाही में कंपनी ने 265 लोगों को रोजगार प्रदान किया था।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया बोनस : 1,963 करोड़ रुपए का होगा वितरण, मार्केट में आएगा बूम

Advertisement

सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा के मार्गदर्शन में एसईसीएल संवेदनशील प्रबंधन दृ संवादशील प्रबंधन के मंत्र के साथ भू-स्वामियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रही है। कंपनी द्वारा अप्रैल 2022 से अब तक लगभग 1800 से अधिक भू-स्वामियों को रोजगार स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया लिमिटेड बोनस @ 93,750

वित्तीय वर्ष 22-23 की बात करें तो कंपनी द्वारा 704 भू-स्वामियों को रोजगार प्रदान किया गया है वहीं पिछले वित्तीय वर्ष 23-24 में 707 भू-स्वामियों को रोजगार प्रदान किया गया जोकि पिछले 10 वर्षों का सर्वाधिक आंकड़ा है।

182 आश्रितों को भी मिली नौकरी

कर्मियों के आश्रितों को रोजगार की दिशा में तत्परता से काम करते हुए एसईसीएल द्वारा वित्त वर्ष 24-25 में अप्रैल से अब तक 182 आश्रितों को भी नौकरी प्रदान की गई है।

कोयला कंपनियों के लिए भूमि ही उत्पादन का मूल आधार है और खदानों से उत्पादन बढ़ाने के लिए समय रहते भूमि-अधिग्रहण करना बेहद आवश्यक है।

एसईसीएल भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को सरल और तेज़ बनाते हुए भूस्वामियों को त्वरित रोजगार एवं समुचित बसाहट के लिए निरंतर प्रयासरत है। कंपनी ने अपनी मेगापरियोजनाओं गेवरा, दीपका एवं कुसमुंडा में विशेष आर एंड आर पैकेज लागू किया गया है जिसमें भू-स्वामियों को बेहतर मुआवजा मिल रहा है। इस पहल के सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं।

निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास ने इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: