Wednesday, April 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल भारत सरकार के iGOT लर्निंग पोर्टल पर SECL को देशभर में चौथा...

भारत सरकार के iGOT लर्निंग पोर्टल पर SECL को देशभर में चौथा स्थान

कर्मियों द्वारा किए जा चुके हैं 38,852 कोर्स

Advertisement

एसईसीएल (SECL) ने भारत सरकार के iGOT कर्मयोगी लर्निंग पोर्टल पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर की सरकारी कंपनियों में चौथा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि उन सार्वजनिक उपक्रमों की श्रेणी में प्राप्त हुई है, जिनके 10,000 से 50,000 यूजर्स हैं।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया ने फरवरी में 10 नए अस्पताल किए इम्पैनल, संख्या बढ़कर हुई 434

एसईसीएल के कर्मियों द्वारा 38,852 कोर्स सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं। इस पोर्टल पर अब तक 11,971 कर्मियों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 2,445 अधिकारी और 9,526 कर्मचारी शामिल हैं।

शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देने के इस पहल में कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया है। लगभग 3,000 कर्मियों ने छह या अधिक कोर्स पूरे कर लिए हैं, जबकि 716 कर्मी ऐसे हैं जिन्होंने 10 या उससे अधिक कोर्स सफलतापूर्वक पूरे किए हैं।

Advertisement

कोयला मंत्री एसईसीएल कर्मियों को कर चुके हैं सम्मानित

कोयला मंत्रालय द्वारा जारी सरकारी कोयला कंपनियों के सर्वाधिक iGOT कोर्सेज करने वाले कर्मियों की सूची में एसईसीएल ने टॉप किया है और टॉप 20 परफार्मर्स में से एक तिहाई एसईसीएल से हैं ।

हाल ही में पिछले माह नई दिल्ली में आयोजित कोयला मंत्रालय के चिंतन शिविर कार्यक्रम के दौरान iGOT पोर्टल पर एसईसीएल के बेस्ट परफॉर्मर्स को माननीय कोयला मंत्री जी ने अपने हाथों से सम्मानित किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें : कोयला गुणवत्ता में सुधार से एसईसीएल को हुआ 53 करोड़ रुपए का फायदा

iGOT कर्मयोगी पोर्टल: उद्देश्य और लाभ

iGOT (इंटेग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग) कर्मयोगी पोर्टल, भारत सरकार द्वारा डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया एक प्रमुख प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को नई क्षमताएं और स्किल प्रदान करना है, जिससे वे अपने कार्यस्थल पर अधिक प्रभावी ढंग से योगदान दे सकें। यह पोर्टल व्यावसायिक विकास, नेतृत्व कौशल, डिजिटल तकनीक आदि विभिन्न विषयों पर कई कोर्स प्रदान करता है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: