Advertisement

एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र द्वारा 28 जनवरी 2026 को 13 भू-स्वामियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्रादृखैरहा भूमिगत खदान परियोजना के ग्राम खैरहा एवं खान्नाथ के भू-स्वामियों को महाप्रबंधक, सोहागपुर क्षेत्र बीके जेना द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनका एसईसीएल परिवार में स्वागत किया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर भू-स्वामियों द्वारा भूमि अधिग्रहण प्रकरणों के त्वरित एवं सुचारु निपटान हेतु एसईसीएल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement