SECL Steering Committee : एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन की अध्यक्षता में बिलासपुर भवन में एसईसीएल संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। श्रम संगठनों द्वारा 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के संबंध में इस बैठक का आयोजन किया गया था।
बैठक में निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना रमेश चन्द्र महापात्र तथा श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि के तौर नाथूलाल पांडेय (एचएमएस), सुजीत सिंह (बीएमएस), अजय विश्वकर्मा (एटक), गोपाल नारायण सिंह (एसईकेएमसी), वी. एम. मनोहर (सीटू) एवं एके खुल्लर (सीएमओएआई) आदि उपस्थित रहे।
बैठक में प्रबंधन ने श्रमिक संगठनों से देश के विभिन्न श्रम संगठनों द्वारा 12 फरवरी को बुलाई गई हड़ताल में भाग ना लेने एवं कोयला उत्पादन सुचारू रूप से जारी रखने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में एक प्रस्तुति के माध्यम से कंपनी की उत्पादन एवं उत्पादकता के बारे में जानकारी दी गई।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









