Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL : कुसमुंडा क्षेत्र में कांट्रेक्चुअल बिलों की ऑनलाइन प्रोसेसिंग पर कार्यशाला

SECL : कुसमुंडा क्षेत्र में कांट्रेक्चुअल बिलों की ऑनलाइन प्रोसेसिंग पर कार्यशाला

फेज-1 में सिविल एवं ईएंडएम विभाग के बिलों को e-MB प्रक्रिया के जरिये भुगतान करने पर कार्य किया जा रहा है।

Advertisement

बिलासपुर, 16 अप्रेल। एसईसीएल में संविदा आधार पर किए जाने वाले कार्यों के बिलों की e-MB के जरिये ही भुगतान करने की दिशा में काम किया जा रहा है। फेज-1 में सिविल एवं ईएंडएम विभाग के बिलों को e-MB प्रक्रिया के जरिये भुगतान करने पर कार्य किया जा रहा है।

इसी कड़ी में एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में भुगतान की e-MB प्रक्रिया को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें एसईसीएल मुख्यालय के सिविल विभाग के अधिकारियों द्वारा e-MB से बिल भुगतान प्रक्रिया के बारे में उपस्थितों को बताया गया।

e-MB के लागू होने से बिल भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी एवं वेंडर द्वारा बिल भुगतान की स्थिति को स्वयं ही ऑनलाइन कभी भी देखा जा सकेगा।

कार्यशाला में गेवरा, दीपका, कोरबा, एवं रायगढ़ क्षेत्र के सिविल, ईएंडएम तथा वित्त विभाग के लगभग 80 अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट