Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL की बंद रजगामार एवं सिंघाली खदान फिर होगी शुरू, रिवैलिडेशन की...

SECL की बंद रजगामार एवं सिंघाली खदान फिर होगी शुरू, रिवैलिडेशन की मंजूरी

यहां बताना होगा कि एसईसीएल की कोरबा जिले में स्थित रजगामार की 6- 7 नम्बर खदान 10 वर्षों से बंद है। खदान में कोयला डिपॉजिट है।

Advertisement

कोरबा, 08 अगस्त। कोल इंडिया (CIL) की अनुषांगिक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की बंद पड़ी रजगामार एवं सिंघाली खदान पुनः उत्पादन में आएंगी। केन्द्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने खदान के पुर्नवैधीकरण (Revalidation) की सहमति के आवेदन को आगे बढ़ाया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने आमजनों से आपत्ति और सुझाव मंगाए हैं।

इसे भी पढ़ें : देश की जरूरत का 80% कोयला आदिवासी बाहुल्य इन चारों राज्यों से निकलता है

यहां बताना होगा कि एसईसीएल की कोरबा जिले में स्थित रजगामार की 6- 7 नम्बर खदान 10 वर्षों से बंद है। खदान में कोयला डिपॉजिट है। कोरबा क्षेत्र की इस खदान को पुनः उत्पादन में लाने की कवायद की गई थी। इसके लिए केन्द्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के समक्ष पुर्नवैधीकरण की सहमति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने 8 अगस्त, 2024 को विज्ञापन जारी कर खदान के पुर्नवैधीकरण के लिए आमजनों से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। तीस दिवस के भीतर आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद पुर्नवैधीकरण की मंजूरी दे दी जाएगी। रजगामार खदान का लीज क्षेत्रफल 3486.577 हेक्टेयर है। खदान की सालाना उत्पादन क्षमता 0.45 मिलियन टन है। यह खदान 1995 में उत्पादन में आई थी।

इसे भी पढ़ें : सरकारी कोल सेक्टर की जमीन निजी कंपनियों को पट्टे पर दी जाएंगी, कोयला मंत्रालय ने लैंड यूज पॉलिसी में किया बदलाव

Advertisement

इसी तरह एसईसीएल की कोरबा परियोजना की सिंघाली खदान को भी पुनः उत्पादन में लाया जाएगा। इस खदान के लिए भी पुर्नवैधीकरण का प्रमाण पत्र जारी करने छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आमजनों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। सिंघाली खदान का लीज क्षेत्र 862.289 हेक्टेयर है। इस खदान से भी 1995 में उत्पादन शुरू हुआ था।

इसे भी पढ़ें : WCL के निदेशक तकनीकी पद के लिए आनंदजी प्रसाद का हुआ चयन

निजी कंपनी को सौंपी जाएगी खदान

बताया गया है रजगामार और सिंघाली खदान को पुर्नवैधीकरण का प्रमाण पत्र जारी होने के बाद इसका संचालन निजी कंपनियों को दिया जाएगा। एमडीओ मोड (MDO) और रेवेन्यू शेयरिंग आधार पर निजी कंपनी द्वारा खदान से कोयला उत्पादन किया जाएगा।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट