Friday, April 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर एसईसीएल की सीएसआर पहल से CIPET कोरबा के माध्यम से युवाओं को...

एसईसीएल की सीएसआर पहल से CIPET कोरबा के माध्यम से युवाओं को मिला रोजगार

वर्तमान में सिपेट कोरबा में एसईसीएल द्वारा प्रायोजित सीएसआर योजनान्तर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Advertisement

एसईसीएल (SECL) द्वारा सीएसआर (CSR) के अंतर्गत सिपेट (CIPET) कोरबा में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं रोजगार मिला है।

वर्तमान में सिपेट कोरबा में एसईसीएल द्वारा प्रायोजित सीएसआर योजनान्तर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मशीन ऑपरेटर प्लास्टिक प्रोसेसिंग (MOPP) कोर्स में एसईसीएल द्वारा प्रायोजित छह माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसका समापन समारोह कार्यक्रम दिनांक 22.08.2024 को आयोजित किया गया।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में 36 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा सभी 36 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षणोपरांत सिपेट, कोरबा द्वारा पुणे स्थित कंपनी फोर फ्रंट प्राइवेट लिमिटेड पुणे तथा अजय इन्डस्ट्रीअल कारपोरेशन लिमिटेड पुणे में प्लेसमेंट कराया गया है।

उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को कोर्स पूर्णता प्रमाणपत्र तथा संबंधित कंपनी का ऑफार लेटर प्रदान किया गया।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: