Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL के गेवरा GM का फरमान, खदान क्षेत्र में मोबाइल किया बैन,...

SECL के गेवरा GM का फरमान, खदान क्षेत्र में मोबाइल किया बैन, उपयोग किया तो यह कार्रवाई होगी

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की गेवरा परियोजना के प्रबंधन ने खदान क्षेत्र में मोबाइल लाने पर प्रतिबंध लगाया है।

Advertisement

बिलासपुर, 23 मार्च। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की गेवरा परियोजना के प्रबंधन ने खदान क्षेत्र में मोबाइल लाने पर प्रतिबंध लगाया है। महाप्रबंधक ने इस आशय का आदेश जारी किया है।

इसे भी पढ़ें : JBCCI में इंटक की एंट्री,अब सुप्रीम कोर्ट करेगा तय!, SLP पर 29 को सुनवाई

17 मार्च को जारी किए गए इस आदेश में कहा गया है कि गेवरा परियोजना के क्रियाशील क्षेत्र में विभागीय कर्मचारी और ठेका कामगार मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। खदान के क्रियाशील क्षेत्र में मोबाइल का उपयोग करते पाए जाने पर विभागीय कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : BCCL : इन तीन कोयला खदानों का काम निजी कंपनियों को 25 वर्षों के लिए सौंपा गया

Advertisement

यदि ठेका कामगार मोबाइल का इस्तेमाल करते पाया गया तो उस पर हमेशा के लिए गेवरा परियोजना में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। गेवरा परियोजना के सभी अनुविभाग के अधिकारियों को इस आदेश को कड़ाई से पालन करवाने निर्देशित किया गया है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट