Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल मुख्यालय ने प्रशांति वृद्धाश्रम में वॉकर एवं छड़ी...

श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल मुख्यालय ने प्रशांति वृद्धाश्रम में वॉकर एवं छड़ी का वितरण किया

पूनम मिश्रा ने बुजुर्गों से कुशलक्षेम पूछा। श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष ने नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के कार्य की प्रशंसा की

Advertisement

कोरबा, 24 सितम्बर। मंगलवार को श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल (SECL) मुख्यालय, बिलासपुर के पदाधिकारियों और सदस्यों का कोरबा में नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित प्रशांति वृद्धाश्रम आगमन हुआ।

श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती पूनम मिश्रा के नेतृत्व में सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत प्रशांति वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को वॉकर एवं छड़ी का वितरण किया गया। साथ ही चादर, तौलिया एवं मिष्ठान भी प्रदान किया गया। पूनम मिश्रा ने बुजुर्गों से कुशलक्षेम पूछा। श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्ष ने नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के कार्य की प्रशंसा की और सहयोग का आश्वासन दिया। श्रद्धा महिला मंडल की अन्य पदाधिकारी, ऊर्जा महिला समिति, एसईसीएल कुसमुंडा की अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला सिंह सहित सदस्यगण उपस्थित रहीं।

इसके पूर्व नवदृष्टि समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सादिक शेख ने वृद्धाश्रम के संचालन की जानकारी दी। श्री शेख ने बताया कि विगत 19 वर्षों से संस्था द्वारा प्रशांति वृद्धाश्रम का संचालन किया जा रहा है। संस्था द्वारा किसी भी प्रकार का शासकीय अथवा गैर शासकीय अनुदान प्राप्त नहीं किया जाता है। संस्था अपने स्रोत एवं समय- समय पर मिलने वाले जनसहयोग से वृद्धाश्रम का संचालन करती है। इस दौरान वृद्धाश्रम के केअरटेकर बीरू यादव भी मौजूद रहे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट