Friday, April 17, 2026
Home World दक्षिण कोरिया : राष्ट्रपति यून सुक योल कभी भी हो सकते हैं...

दक्षिण कोरिया : राष्ट्रपति यून सुक योल कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार, सैन्य इकाई ने पुलिस को दी मंजूरी

पीएसएस ने कहा कि वे सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करेंगे और इस तरह के किसी भी कदम का जवाब देंगे।

Advertisement

दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति यून सुक योल को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। राष्ट्रपति निवास की सुरक्षा संभालने वाली सैन्य इकाई कैपिटल डिफेंस कमांड ने मंगलवार को पुलिस और भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी (सीआईओ) को निवास में प्रवेश की अनुमति दे दी। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून को हिरासत में लिया जा सके।

कैपिटल डिफेंस कमांड ने सीआईओ और पुलिस के अनुरोध पर यह फैसला लिया। अब जांचकर्ता राष्ट्रपति निवास में प्रवेश कर सकते हैं जिससे राष्ट्रपति यून की गिरफ्तारी संभव हो सकेगी। उम्मीद है कि सीआईओ बुधवार को उन्हें हिरासत में ले सकती है।

हालांकि, राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा (पीएसएस) ने पहले ही इस प्रयास का विरोध करते हुए चेतावनी दी थी कि राष्ट्रपति निवास में जबरन प्रवेश करना अवैध होगा। पीएसएस ने कहा कि वे सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करेंगे और इस तरह के किसी भी कदम का जवाब देंगे। इससे पहले 3 जनवरी को भी सीआईओ ने राष्ट्रपति यून को गिरफ्तार करने की कोशिश की थी लेकिन पीएसएस ने उन्हें रोक दिया था। अब, कैपिटल डिफेंस कमांड के नए फैसले के बाद राष्ट्रपति निवास में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है।

पीएसएस ने कहा कि राष्ट्रपति निवास जैसे उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्रों में प्रवेश के लिए पहले से मंजूरी जरूरी होती है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वे पुलिस और सीआईओ के साथ समन्वय करेंगे ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके और किसी भी टकराव से बचा जा सके। इस पूरे मामले को लेकर दक्षिण कोरिया में राजनीतिक और कानूनी हलचल तेज हो गई है।

Advertisement

राष्ट्रपति यून सुक योल की गिरफ्तारी पर आगे क्या होगा, यह देखने के लिए सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं। बता दें कि 3 दिसंबर, 2024 को यून ने अल्पकालिक मार्शल लॉ की घोषणा की थी। इसके बाद और 14 दिसंबर को उन पर लगे महाभियोग के बाद से दक्षिण कोरिया राजनीतिक अनिश्चितता का सामना कर रहा है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: