Saturday, March 14, 2026
Home National News ज्यादा डिपॉजिट हासिल करने के लिए बैंक एफडी पर बढ़ा रहे ब्याज...

ज्यादा डिपॉजिट हासिल करने के लिए बैंक एफडी पर बढ़ा रहे ब्याज दर

एसबीआई और एचडीएफसी जैसे बड़े बैंकों के साथ छोटे बैकों ने भी हाल के दिनों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ाया है।

Advertisement

BANK FD : बैंक अधिक मात्रा में डिपॉजिट को आकर्षित करने के लिए एफडी पर ग्राहकों को अतिरिक्त ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। एसबीआई और एचडीएफसी जैसे बड़े बैंकों के साथ छोटे बैकों ने भी हाल के दिनों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ाया है।

IDBI बैंक ने लॉन्च किया चिरंजीवी-सुपर सीनियर सिटीजन एफडी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने हाल ही में एक नई श्रेणी सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष से अधिक) जोड़ी है। बैंक इस वर्ग के जमाकर्ताओं को अतिरिक्त 10 आधार अंक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसके जैसी स्कीम आईडीबीआई बैंक द्वारा भी चलाई जा रही है। आईडीबीआई बैंक ने ‘आईडीबीआई चिरंजीवी-सुपर सीनियर सिटीजन एफडी’ लॉन्च किया है, जो 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए एक विशेष एफडी है। इस स्कीम में स्टैंडर्ड एफडी दरों से 0.65 प्रतिशत अधिक ब्याज प्रदान किया जा रहा है। इस स्कीम के तहत 555 दिनों की अवधि की एफडी के लिए 8.05 प्रतिशत, 375 दिनों के लिए 7.9 प्रतिशत, 444 दिनों के लिए 8 प्रतिशत और 700 दिनों के लिए 7.85 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

SBI निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लगातार उठा रहे हैं कदम

Advertisement

एसबीआई द्वारा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत देश के सबसे बड़े बैंक ने ‘हर घर लखपति’ आरडी स्कीम शुरू की है। इस स्कीम का उद्देश्य तीन से लेकर 10 साल की मासिक जमा के जरिए एक लाख या उससे अधिक का फंड एकत्रित करना है। इस स्कीम में 10 साल या उससे अधिक कोई भी व्यक्ति खाता खोल सकता है। इस योजना में 60 वर्ष से कम की आयु के लोगों को तीन और चार साल की अवधि के लिए 6.75 प्रतिशत और पांच से 10 साल की अवधि के लिए 6.50 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है। वहीं, 60 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को तीन और चार साल के लिए 7.25 प्रतिशत और पांच से 10 साल के लिए 7 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर की जा रही है।

BOB ने लिक्विड फिक्स्ड डिपॉजिट की शुरुआत की है

इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा ने लिक्विड फिक्स्ड डिपॉजिट की शुरुआत की है, ग्राहक 5,000 रुपये की शुरुआती जमा के बाद 1,000 रुपये की यूनिट में निकासी कर सकते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इससे पहले आयोजित समीक्षा बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों से कहा कि वे अपनी डिपॉजिट वृद्धि दर में तेजी लाएं, जिससे लोन में हो रही वृद्धि की गति के साथ तालमेल बिठाया जा सके।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …