दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस महीने की 27 तारीख को केरल पहुंचने की संभावना

दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस महीने की 27 तारीख को केरल पहुंचने की संभावना है। इस वर्ष केरल में मानसून का आगमन सामान्य तारीख से पहले हो रहा है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस महीने की 27 तारीख को केरल पहुंचने की संभावना है। इस वर्ष केरल में मानसून का आगमन सामान्य तारीख से पहले हो रहा है।

केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर पर एक जून को पहुंचता है। इस बार यह करीब एक हफ्ते पहले आ रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि भारतीय मानसून क्षेत्र में प्रारंभिक वर्षा दक्षिण अंडमान सागर में हो रही है। इसके बाद मानसून बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।

दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर पर 22 मई के आस-पास अंडमान सागर में पहुंचता है। भूमध्यसागर की ओर से आने वाली अनुकूल हवाओं के साथ मिलकर दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति तेज़ हो गई है।

अनुमान है कि दक्षिण-अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व हिस्सों में मानसून इस महीने की 15 तारीख तक पहुंच जाएगा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing