09 जुलाई। श्रीलंका में सरकार के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन अब नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पीएम रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास पर धावा बोलकर उसे आग के हवाले कर दिया है। इससे पहले विक्रमसिंघे ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इस बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति ने कहा है कि वह 13 जुलाई को इस्तीफा दे देंगे।

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर आम लोगों का प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके पहले आंदोलनकारियों ने देश के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के सरकारी आवास पर कब्जा कर लिया। इस दौरान हजारों लोग मौजूद थे। झड़प में 100 सै ज्यादा लोगों घायल होने की भी खबर है।

राष्ट्रपति के खिलाफ गोटा- गो- गामा और गोटा- गो- होम का नारा बुलंद कर आंदोलन किया जा रहा है। सरकारी आवास पर कब्जे के बाद गोटाबाया राजपक्ष भाग खड़े हुए हैं।

श्रीलंका पीपुल फं्रट के 16 सांसदों ने राष्ट्रपति गोटबाया से तत्काल इस्तीफा देने की अपील की।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing